हरिद्वार, अप्रैल 16 -- हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बुधवार देर रात दुधाधारी चौक के पास एक हाथी अचानक एक पेट्रोल पंप में घुस आया। जान बचाने के लिए कर्मचारियों और ग्राहकों को भागना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी सीधे पेट्रोल पंप परिसर में दाखिल हुआ। उसे देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ देर तक हाथी पेट्रोल पंप के भीतर घूमता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। इसके बाद हाथी हाईवे की सर्विस लेन से होते हुए रानी गली की ओर बढ़ गया। वहीं, कुछ लोग जान जोखिम में डालकर हाथी के करीब पहुंचकर वीडियो बनाने लगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के दूधाधारी चौक पर हाथी की दस्तक, वीडियो वायरल सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.