फिरोजाबाद, मार्च 10 -- नगर के एक पेट्रोल पंप पर दबंग आया और कार में पेट्रोल डलवाने के बाद कर्मचारियों से विवाद करता रहा। उसके बाद तेजी से कार को कुछ चक्कर पेट्रोल पंप में काटने के बाद भाग गया। बिना रुपये दिए पेट्रोल भरवाकर भागने वाले वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना दक्षिण के महावीर वाटिका के पास में एक पेट्रोल पंप है। यहां पर एक युवक कार लेकर आया और पेट्रोल भरवाने के बाद रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद कार सवार ने पेट्रोल पंप परिसर में ही कार के टक्कर काटे और कर्मचारी उसके पीछे दौड़ते रहे। इसके बाद कार को आरोपी भगाकर ले गया। इसका वीडियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे से निकालकर वायरल कर दिया है। मामले की थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.