चंदौली, जून 2 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र में संचालित लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंप रविवार से ही ड्राई हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि धीना बाजार, कमालपुर बाजार, जनौली, नौली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिल रहा। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तेल की खपत कम करने की अपील के बाद डिपो से पेट्रोल पंपों को तेल कटौती होने के कारण पंपों पर तेल कम पहुंच रहा है। जिससे दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है डीजल पेट्रोल की कीमत में इजाफा करने के बाद भी यह समस्या जनता को झेलने को लाचार किया जा रहा है। किसानों को कृषि के लिए डीजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंप संचालक जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया की पांच दिनों से पैसा जमा किया...