बागपत, मार्च 13 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल पेट्रोल पंप से गाड़ी में तेल लेकर भागे चालक पकड़ने के लिए भड़ल में कुछ लोग लाठी डंडे लेकर खड़ हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे लेकर खड़े लोग कह रहे गाड़ी को देखते ही लठ मारेंगे। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पेट्राल पंप से एक स्विफ्ट कार चालक तेल लेकर फरार हो गया। जो बड़ौत बुढ़ाना मार्ग से भड़ल की तरफ भागा। पंप कर्मचारियों ने इसकी सूचना भड़ल के एक पेट्रोल पंप वाले कर्मचारियों को दे दी। जिसके बाद चार पांच लोग लाठी डंडे लेकर खड़े हो गए और स्विफ्ट कार चालक का इंतजार करने लगे। इस दौरान एक युवक ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में लाठी डंडे लेकर खड़े लोग कह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.