सिद्धार्थ, मई 24 -- लोटन। लोटन कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को डीजल लेने आए एक बुजुर्ग बेहोश हो गए। उन्हें लोटन सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। क्षेत्र के मैनहिया गांव निवासी राम प्रसाद(62) पुत्र स्व. चुल्ही शनिवार को कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए थे। वह अचानक बेहोश होकर गिर गए। परिजन के अनुसार राम प्रसाद डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लाइन में खड़े थे। लगभग तीन बजे अचानक बेहोश हो गए। नाती संदीप अपने निजी साधन से सीएचसी लोटन लाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य न होने पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- 50 वर्षीय दुकानदार की हीट वेव से मौत की आशंका लोटन कोतवाली प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया मामला संज्ञान में है। सीएचसी लोटन में उपचार...