लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- कस्बे के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार अचानक भारी भीड़, उमड़ पड़ी। पेट्रोल और डीजल लेने के लिए मारामारी का आलम रहा। लोग ट्रैक्टर ट्राली पर ड्रम लादकर आ रहे थे डीजल-पेट्रोल भरवाने। गुरुवार को कस्बे के पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की अफवाह को लेकर अफवाह फैल गई। इसके बाद डीजल पेट्रोल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से अफवाहों का बाजार गर्म रहा। कोई कह रहा कि जल्द ही डीजल-पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने वाला है तो कोई कह रहा 20 से 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। डीजल पेट्रोल के दाम इसलिए कस्बे में तीनों पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोई अपने ट्रैक्टर की टंकी फुल कर रहा है तो कोई ट्रैक्टर में ड्रम लेकर आया और ड्रम को फोन कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.