लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर शंकरपुर छावनी के पास पेट्रोल पंप पर ट्रकों को लाइन में लगवा रहा मुनीम ट्रक की चपेट में आ गया। वह दो ट्रकों के बीच दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर 3 बजे करीब मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मोहल्ला शंकरपुर छावनी निवासी 33 वर्षीय पिंटू राठौर उर्फ प्रेम कांत कर्मचारी रहा। वह मुनीम का काम करता था। परिसर में ट्रैकों को लाइन से खड़े कराते समय ट्रक के आगे खड़ा था। अचानक चालक की गलती से ट्रक आगे बढ़ जाने से नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में अन्य कर्मचारी एंबुलेंस से सरकार अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी कांति बदहवास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.