पेट्रोल पंप पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, जून 21 -- नगर में बाजपुर मार्ग पर स्थित सुमन पेट्रोल पंप पर बीते तीन दिन पहले हुई चोरी के मामले की रिपोर्ट पंप के मैनेजर आकाश कुमार की ओर से पुलिस ने दर्ज कर ली है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गौरतलब है कि बीते तीन दिन पहले सुमन पेट्रोल पंप से दो बैटरियां चोरी हुईं थीं। चोरों के द्वारा बैटरियां चोरी कर ले जाने की वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पंप स्वामी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा एसपी से मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस ने पंप मैनेजर आकाश कुमार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.