मेरठ, जून 18 -- मेरठ-हापुड़ हाईवे पर लालपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप पर बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर निवासी सलीम (40) वर्ष पुत्र इमामुद्दीन डासना स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। ड्यूटी करने के बाद गुरुवार शाम बाइक से घर लौटते समय लालपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर खंभे से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना ...