अमरोहा, जून 16 -- ​हसनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कार्यालय में सौंपा। समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।ब्लाक अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने कहा कि लेखपालों द्वारा जल्दबाजी में किए गए फर्जी अंश बंटवारे में तमाम खामियां हैं। गांवों में कैंप लगाकर खामी को दुरुस्त किया जाए। हर घर नल, हर घर जल योजना की बंद पड़ी टंकियों को शुरू कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए। पाइन लाइन दबाने के लिए तोड़ी गई सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। जर्जर बिजली तार व पोल बदलने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर केन-ड्रम में भी किसान को दिया जाए डीजल हिंसक हो चुके निराश्रित गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने और नगर से झकड़ी अड्डे से भदौरा मार्ग को...