पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जून 15 -- सुरसा, संवाददाता। सुरसा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपी फर्रुखाबाद जनपद के भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 12 जून को शरद कश्यप निवासी सिनेमा चौराहा, कोतवाली शहर हरदोई ने तहरीर देकर बताया था कि वह सुरसा क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। शिकायत में कहा गया कि 25 मई को बाइक से आए दो युवकों ने 600 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने स्कैनर के माध्यम से 6000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दावा करते हुए अतिरिक्त राशि नकद वापस ले ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.