मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। अमेरिका इजराइल व इरान के बीच जारी जंग का असर अब पेट्रोल पंप पर दिखने लगा है। रविवार को पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह जगह बाइक सवार की लंबी कतारें देखी गई। बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन भी पेट्रोल पंप पर देखा गया। लोगों में पहले पेट्रोल डीजल लेने की होड़ लगी रही। कुछ कार और बाइक सवार साथ में डब्बा लेकर भी पहुंचे थे। भीड़ के कारण नोजल कर्मियों को पेट्रोल और डीजल देने में परेशानी हो रही थी। पंप पर अधिक भीड़ होने के कारण पेट्रोल डीजल की बिक्री में व्यवधान उत्पन्न हुआ। भीड़ अनियंत्रित होते देख नोजल कर्मी फ्यूल देने से इंकार कर वहां से निकल गया। पेट्रोल पंप संचालक के हस्तक्षेप के बाद नोजल कर्मी फ्यूल देना शुरू किया। उधर, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई पेट्रोल पंप बंद रहा। बंद पेट्रोल पंप पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.