पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जंग की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के खत्म होने के डर के साथ दाम बढ़ने की अफवाह के कारण पूर्णिया शहर से लेकर प्रखंड के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जल्दी पेट्रोल लेने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गयी। पंप कर्मियों के साथ गरमागरमी भी हुई। पूर्णिया पूर्व प्रखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ लग गई। कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहर तक तेल खत्म हो गया। बुधवार की रात सोशल मीडिया के जरिए यह अफवाह फैल गई कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण तेल की सप्लाई बंद हो सकती है। इस खबर के फैलते ही लोगों में घबराहट फैल गई और गुरुवार सुबह से ही लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.