नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- पेट्रोल पंप पर यूपीआई से 2000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करने पर 5 रुपये शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने भी चिंता जताई है। एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र भेजकर इसमें राहत देने की मांग उठाई है।एसोसिएशन के महासचिव बिबेक बनर्जी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से लागू होने वाले एमडीआर के कारण पेट्रोल डीलर्स का मार्जिन और घट जाएगा। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की खरीद और बिक्री की कीमतें सरकार की ओर से निर्धारित होती हैं। बीते नौ वर्षों में डीलर कमीशन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। 2024 में मामूली वृद्धि की गई थी, लेकिन इस अवधि में वेतन, भविष्य निधि (पीएफ) संबंधी खर्च, बिजली शुल्क और अन्य खर्चों मे...