सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के सड़क दूधली में पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग झाड़ियों से फैलकर पास के जंगल की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की सतर्कता से आग को पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। दमकल विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच की और पूरी तरह से आग बुझाकर राहत की सांस ली। घटना के दौरान बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.