रुडकी, मार्च 9 -- लक्सर, संवाददाता। पेट्रोल पंप से कैश लेकर रुड़की जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर को चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर आए ग्रामीणों को देखकर हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...