हरदोई, मई 4 -- अतरौली। अतरौली चौराहे के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने का हार छीनने का मामला सामने आया है। वारदात तब हुई जब महिला का पति पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल डलवा रहा था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के राधा ग्राम निवासी मोनी अपने पति ललित, बेटी अनिका और ननद प्रज्ञा के साथ ग्राम गोंडवा पट्टी थाना अतरौली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आई थीं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वे लखनऊ जा रही थीं। इसी दौरान अतरौली चौराहे से पहले कोथावां रोड स्थित जगदेव सिंह फिलिंग स्टेशन पर ललित स्कूटी में पेट्रोल डलवाने लगे। इससे पहले उन्होंने पत्नी, बेटी और बहन को सड़क किनारे उतार दिया। तभी कार सवार टप्पेबाज ने मौका पाकर सड़क किनारे खड़ी मोनी के गले से करीब पांच ग्राम सोने का हार छीन लिया और फरार हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.