पेट्रोल पंप के पास पंक्चर की दुकान में लगी आग
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिविल लाइंस चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात पंक्चर की दुकान में आग लग गई। इस अगलगी में 70 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के टायर, ट्यूब और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप परिसर में मुन्ना की पंक्चर की दुकान संचालित होती है। दुकान में टायर-ट्यूब के साथ लगभग 70 हजार रुपये नकद रखे थे। पास ही के एक बाइक मिस्त्री ने मरम्मत के बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल दुकान में खड़ी कर दी थी। पंप कर्मचारियों के मुताबिक, रविवार रात करीब ढाई बजे एक बंदर के कूदने से दुकान के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार आपस में टकरा गए। इससे हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी पास में लगे होर्डिंग पर गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। जलता हुआ होर्डिंग टाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.