पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग
सहारनपुर, मार्च 28 -- सहारनपुर। घंटाघर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटर से पहले धुआं उठा और कुछ ही सेकेंड में उसमें तेज लपटें निकलने लगीं। घटना के समय स्कूटर मालिक युवक वाहन खड़ा कर पास की दुकान से सामान लेने गया था। आग पेट्रोल पंप के बेहद करीब लगी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के दौरान कुछ देर अफरा-तफरी रही, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.