गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर जालसाजों ने ठगी के नए तरीके से पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। ठगी की रकम पेट्रोल पंप के खाते में ट्रांसफर कर जालसाज ने 30 हजार रुपये नकद ले लिए। बाद में रकम होल्ड होने पर मामले का खुलासा हुआ। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेल्समैन के अनुसार, आरोपी पहले से पेट्रोल पंप पर आता-जाता था और उसने अपनी पहचान बना ली थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने 30 हजार रुपये की जरूरत बताई और यूपीआई के जरिए पंप के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। खाते में पैसा आते देख सेल्समैन ने उसे नकद 30 हजार रुपये दे दिए। बाद में जांच करने पर पता चला कि खाते में आई रकम सामान्य नहीं, बल्कि साइबर ठगी से जुड़ी थी। बैंक ने संदिग्ध लेन-देन के चलते राशि को होल्ड कर दिया, जिससे पंप को वास्तविक भुगतान नहीं मिल सका।छानब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.