आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप की साझेदारी में दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर धोखाधड़ी के साथ ही मारपीट और जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली गांव निवासी कुसुम सिंह, पत्नी विजयपाल सिंह, वर्तमान में वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहती हैं। वह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप की डीलर हैं। कुसुम सिंह ने बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित थे, जिसके इलाज में काफी धनराशि खर्च हो गई। इस कारण कंपनी का लगभग 85 लाख रुपये और बैंक का करीब 75 लाख रुपये बकाया हो गया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश जायसवाल निवासी कौरा गहनी, थाना सरायम...