लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर एक कारोबारी से 19.83 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। डीलरशिप में देरी पर शक के बाद पीड़ित ने जांच की तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अलीगंज स्थित सेक्टर-बी निवासी अंबिका प्रताप सिंह के मुताबिक पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर पेट्रोल पंप की डीलरशिप के बारे में जानकारी ली। गूगल पर उन्होंने जियो बीपी मोबिलिटी पेट्रोल पंप की डीलरशिप के बारे में देखा। इसके बाद 26 अक्टूबर को गूगल पर दिखी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा दिया। चार नवंबर को उनकी मेल आईडी पर एक ईमेल आया। जिसमें डीलरशिप के लिए कुछ दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज भेजने के बाद मांगने पर उन्होंने डीलरशिप के नाम पर 19.83 लाख रुपये आरटीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.