रामपुर, जून 6 -- सैफनी/शाहबाद। थाना क्षेत्र के भूड़ासी गांव में पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजकुमारी पत्नी हुकुम सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 28 मई की शाम ड्यूटी से घर लौट रहे पति हुकुम सिंह के साथ गांव के प्रेमपाल, सत्यपाल, सोहनलाल और वेदप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...