पेट्रोल पंप कर्मी पर जानलेवा हमला, दो नामजद समेत तीन पर केस दर्ज
रामपुर, जून 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटवाई निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिक्षित फ्यूल्स पेट्रोल पंप, नरायनपुर के पास सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। आरोप है कि रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान नया गांव निवासी राकेश अपने एक साथी के साथ डीजल लेने आया। इसी दौरान गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद राकेश का भाई भी डंडा लेकर पहुंच गया और उसके सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों और गार्ड ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.