जामताड़ा, अप्रैल 25 -- नाला,प्रतिनिधि। नाला थाना परिसर में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को ज्वेलर्स एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में ज्वेलरी दुकानों एवं पेट्रोल पंप में सुरक्षा संबंधी विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। ताकि प्रतिष्ठान की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पेट्रोल पंपों पर भी सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। दुकान अथवा फ्यूल स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर फौरन थाना को सूचित करें। आसपास के दुकानदारों से दोस्ताना संबंध बनाए रखें। ताकि दुकान बंद रहने की स्थिति में आसपास के लोग भी निगरानी रख सकें। इसके अलावा थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.