साहिबगंज, मार्च 6 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में बीते गुरुवार से अपने-अपने वाहनों में तेल भरने के लिए लंबे-लंबे कतारें देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार इसराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते लोगों के बीच एक अफवाह फैल गई है कि अब भारत में बहुत कम तेल स्टॉक है। जिसके कारण शहर के जय गौरी शंकर इंडियन ऑयल, संकट मोचन पेट्रोल पंप, मंडई, लखीपुर पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही है। लखीपुर पेट्रोल पंप में गुरुवार को दोपहर के बाद से ही तेल खत्म हो गया है। जय गौरी शंकर पेट्रोल पंप में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे के बाद ही पेट्रोल ,डीजल खत्म हो गया। संकट मोचन पेट्रोल पंप में लोग तेल ले रहे हैं। वहां भी सीमित स्टॉक बचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.