देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य होने लगे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंपों पर भीड़ कम रही, जबकि कुछ पंप तेल के अभाव में बंद मिले। हालांकि गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति भयावह दिखी थी। लोगों की भीड़ जुट गई थी और पेट्रोल-डीजल लेने के लिए परेशान थे। कुछ जगह पुलिस लगवाकर पेट्रोल और डीजल बंटवाना पड़ा था। पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर करीब तीन दिन से जिले में काफी अफवाह थी। इसके बाद पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर वाहनों की भीड़ जुटने लगी। इसके लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। यह स्थिति देख प्रशासन भी परेशान था। गुरुवार को शहर और सलेमपुर के कई पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की देखरेख में पेट्रोल और डीजल बंटावाना पड़ा। शुक्रवार को शहर के सिविल लाइंस रोड पर कंसल आट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.