पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दें सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने लिखा है कि सरकार को पेट्रोल पंपों पर ई-20 और शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देना चाहिए, ताकि वो अपनी मर्जी के अनुसार पेट्रोल ले सकें। साथ ही उन्होंने ई-20 पेट्रोल के दाम कम किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे गाड़ियों का माइलेज घट रहा है और पार्ट्स खराब हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने लोगों से अपील कर कहा कि उनके या आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल जाकर उस पर मौजूद पीएम के नाम पिटिशन पर हस्ताक्षर करें और ई-20 को लेकर अपना अनुभव साझा करें। लोगों के अनुभव साझा करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है। केजरीवाल ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.