संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पहले से स्थिति बेहतर हुई। जिला मुख्यालय के ज्यादातर पंपो डीजल पेट्रोल उपलब्ध रहा। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में समस्या अभी भी बरकरार है। कई पंप ड्राई रहे। जिन पंपों पर तेल उपलब्ध रहा वहां पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों को घंटों लाइन में लगने के बाद तेल मिला। किसान सबसे अधिक परेशान हुए। कटाई के समय में तेल न मिलन से किसान काफी परेशान हैं। कंबाइन मशीनें नहीं चल पा रही हैं। लोग पंपों का चक्कर लगा रहे हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का दावा है कि पैसा जमा करने के बाद उन्हे डिपो से समय में तेल नहीं मिल पा रहा है। इस कारण समस्या हो रही है।पेट्रोल डीजल के लिए भटके वाहन चालकमगहर स्थित पेट्रोल पम्प ड्राई हो गया है। पेट्रोल डीजल न मि...