पेट्रोल पंपों पर लगाने होंगे एएनपीआर कैमरे
गुड़गांव, अगस्त 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए एक अक्तूबर 2026 से नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नीति लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। नीति को सख्ती से लागू करने के लिए एनसीआर के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जा रहे हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 30 सितंबर तक एनसीआर के सभी 2780 पेट्रोल पंपों को इस उच्च तकनीक से लैस करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत गुरुग्राम जिले के 350 से अधिक पेट्रोल पंप भी इस एएनपीआर नेटवर्क से सीधे जोड़े जाएंगे। इसको लेकर आरटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.