पेट्रोल पंपों पर मॉकड्रिल, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पूर्णिया, जून 6 -- मीरगंज, एक संवाददाता। आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मीरगंज क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, बचाव उपायों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। अनुमंडल अग्निशामालय धमदाहा, पूर्णिया की टीम ने सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में आनंद फ्यूल सेंटर, एम.एस. सत्यनारायण फ्यूल सेंटर सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर मॉकड्रिल का संचालन किया। टीम में प्रधान अग्निक विशाल कुमार, अग्निक चालक जितेंद्र कुमार एवं अग्निक विकास कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर मॉकड्रिल, अग्नि सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.