नई दिल्ली, मार्च 27 -- यूपी के कई जिलों में पेट्रोल पंपाें पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यही नहीं पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर उड़ रही अफवाह के बीच लोग अपने घरों में पेट्रोलियम पदार्थ स्टोर कर रखने लगे हैं। शुक्रवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया खुर्द में एसडीएम हरिशंकर लाल की छापेमारी में दो घरों से 3600 लीटर डीजल बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। मौके पर आपूर्ति विभाग व पुलिस टीम जांच कर रही है। रुद्रपुर के एसडीएम हरिशंकर लाल को मुखबिर ने सूचना दिया कि जोगिया खुर्द गांव में वीर बहादुर यादव व रमानंद कंबाइन मालिक हैं और इनके घरों में बड़े पैमाने पर डीजल स्टोर कर रखा गया है। सूचना के बाद एसडीएम पूर्ति विभाग व कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी किए। छापेमारी के दौरान वीर बहादुर यादव के घर में 15 ड्रम में ...