मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को सामान्य दिनों की तरह लोग पेट्रोल लेते नजर आए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंपों पर भीड़ कम रही, जबकि कुछ पंप तेल के अभाव में बंद मिले। हालांकि शुक्रवार को कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति भयावह दिखी थी। लोगों की भीड़ जुट गई थी और पेट्रोल-डीजल लेने के लिए परेशान थे। कुछ जगह पुलिस लगवाकर पेट्रोल और डीजल बंटवाना पड़ा था। पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर बीते गुरुवार से जिले में काफी अफवाह थी। इसके बाद पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर वाहनों की भीड़ जुटने लगी। इसके लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। यह स्थिति देख प्रशासन भी परेशान था। शनिवार की सुबह भी कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी मगर एक से दो घंटे में ही पेट्रोल देने के बाद भीड़ समाप्त हो गई। ज...