पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी चेकिंग के मिल रहा तेल
मेरठ, अक्टूबर 2 -- वायु प्रदूषण रोकने के लिए गुरुवार से पेट्रोल पंपों पर नो पीयूसीसी-नो फ्यूल का आदेश लागू हो गया। आदेश का कितना पालन हो रहा है ये देखने के लिए आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की टीम ने शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल पंपों का जायजा लिया तो पंपों पर नो पीयूसीसी-नो फ्यूल के पोस्टर तो लगे मिले लेकिन कहीं पर भी ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे नहीं लगाए गए हैं। ऑयल कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया गया पीयूसीसी एप भी सही से काम करता नहीं दिखाई दिया। पहले ही दिन पंपों से बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) वाले वाहनों को भी आराम से फ्यूल मिलता रहा। पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैनों का कहना था कि पेट्रोल देने से मना करते है तो वाहन स्वामी लड़ाई करने लगते हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पहले दिन स्मार्ट सिटी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.