महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लग रही भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अमला फील्ड में उतर गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने एसडीएम सदर व डीएसओ के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। व्यवस्था का जायजा लिया और मौजूद ग्राहकों से बात की। सबसे पहले डीएम पकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपलब्ध स्टॉक एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल का कुल स्टॉक 34002 लीटर था, जिसमें लगभग 5000 लीटर की बिक्री हो चुकी है। जबकि डीजल का स्टॉक 43792 लीटर था, जिसमें 3523 लीटर की बिक्री हुई है। संचालक ने कहा कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बत...