श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति देर से होने के कारण समस्या बन गई है। अधिकांश पेट्रोल पम्पों पर नो फ्यूल का बोर्ड लग गया है। सप्ताह में एक टैंकर तेल आता है जो तीन दिन भी नहीं चलता है और फिर चार दिन पेट्रोल पम्प बंद रहते हैं। जिले भर में 50 पेट्रोल पम्प हैं। जिनसे लोगों को डीजल व पेट्रोल मिलता है। लेकिन इस समय आपूर्ति देरी से हो रही है। तीन दिन बाद जब तक दूसरा टैंकर पहुंचता है तब तक तेल खत्म हो जाता है। बुधवार को भिनगा के मंगलभट्ठा स्थित पेट्रोल पम्प बंद रहा। इसी तरह से लक्ष्मनपुर रोड स्थित भुजंगा पेट्रोल पम्प पर भी तेल नहीं था। इसलिए ग्राहक लौट रहे थे। अचानक पेट्रोल डीजल खत्म होने के कारण लोगों में अफरा तफरी मची है। जहां पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध है वहां पर लोगों की भीड़ लग जाती है। भुजंगा पेट्रोल पंप औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.