पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, लोगों में हड़कंप
श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। सिरसिया थाना क्षेत्र के भींगा मंगल भट्टा स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, भुजंगा पेट्रोल पंप और पड़री हरैया तराई क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि दूर-दराज से तेल भरवाने आए लोग बिना ईंधन लिए ही मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सप्लाई न होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद निराश होना पड़ा। खासकर बाइक और चार पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.