भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक संयुक्त रूप से निरीक्षण किए। वेदपुर, घरांव व भदोही शहर के रजपुरा स्थित पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण कर बिना हेलमेट पेट्रोल देते देख नाराजगी जाहिर कए। इस दौरान डीएम ग्राहकों से संवाद कर पेट्रोल-डीजल उपलब्धता को लेकर जानकारी लिए। डीएम ने कहा कि ग्राहंक बिना घबराए जीतना जरूरत है उतना ही पेट्रोल और डीजल क्रय करें। बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल कदापि न दिया जाए। डीजल-पेट्रोल बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन होना अत्यंत जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...