पेट्रोल पंपों पर छोटी हुई कतार
धनबाद, मई 16 -- जिले में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल को लेकर मची आपाधापी अब धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही है। शुक्रवार को शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर हालात पहले की तुलना में काफी बेहतर रहे। सुबह में कुछ पंपों पर वाहनों की छोटी कतारें जरूर दिखाई दीं, लेकिन दोपहर होते-होते भीड़ लगातार कम होती गई। शाम तक शहर के अधिकतर पंपों पर सामान्य दिनों जैसी स्थिति देखने को मिली। लोगों में टंकी फुल कराने की होड़ भी अब लगभग खत्म हो गई है। पंप संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ईंधन की संभावित कमी और पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी की अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे थे। इससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग रही थीं और अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी। हालांकि अब अफवाहों पर विराम लगने के बाद लोग संयम बरत रहे हैं और केवल जरूरत के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.