महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खाड़ी देशों के हालात के बीच पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों पर भी विराम नहीं लग रहा है। गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन तो लग ही रही है, वहीं पेट्रोल पंपों पर लोग गैलन लेकर पहुंच जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन का निर्देश है कि अतिरिक्त तेल न दिया जाए। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिम्मेदार भी पर्याप्त ईंधन होने की बात कहते हुए लोगों से सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल लेने की अपील कर रहे हैं।गुरुवार की सुबह महराजगंज-गोरखपुर मार्ग स्थित शिकारपुर पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बहुत से लोग बाइकों के साथ गैलन भी लेकर पहुंचे थे। यहां पेट्रोल व डीजल लेने के लिए आपाधापी की स्थिति बनी रही। वहीं, बुधवार की देर शाम अचानक नौतनवा के पेट्रोल पंप पर भी लोगों की भीड़ बढ़ गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...