बस्ती, मार्च 25 -- विक्रमजोत। क्षेत्र में हाइवे से लेकर अयोध्या मार्ग तक पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में तेल खत्म होने की आशंका से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विक्रमजोत, खतमसराय, जमौलिया और धुसैनिया स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा, वहीं कई पंपों पर निजी सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए हैं। पंप संचालकों द्वारा सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आपूर्ति मिल सके। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इस अचानक बढ़ी भीड़ के चलते हाइवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर सन्नाटा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.