जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर उपजे हालात का असर जौनपुर में भी दिख रहा है। पहले गैस सिलेंडर की किल्लत थी अब डीजल और पेट्रोल के लिए कतार लगने लगी है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि तेल की कहीं कोई कमी नहीं है, बस लोग पैनिक इसलिए भीड़ अधिक दिख रही है। इसी का परिणाम रहा कि अचानक करीब 50 फीसदी का उछाल बिक्री में देखा गया।जौनपुर शहर के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर गुरुवार की से ही कतार लगी है। शुक्रवार को दिन में भी काफी भीड़ दिखी। वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित पंप पर करीब 200 की संख्या में लोग तेल लेने के लिए पहुंचे। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता की मौजूदगी में रात के समय तेल दिया गया। वहीं हाल मछलीशहर पड़ाव और नईगंज स्थित पेट्रोल पंपो पर रहा। दिन में करीब 11 बजे दोनों जगह 100 से अधिक लोग दिखे। पंप संचालक ने ला...