पेट्रोल पंपकर्मी ने ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या
अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के भदेसी फाटक के पास गुरुवार को पेट्रोल पंपकर्मी ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। स्कूटी को रेलवे लाइन के पास खड़ा कर दिया। वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पजिजन घरेलू कलह से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव धीरधर गड़ियावली निवासी गौरव शर्मा (28) पुत्र चन्द्रप्रकाश हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। परिवार में एक बेटी व पत्नी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह वह भतीजी को स्कूल में खाना देकर पंप के लिए निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे भदेसी फाटक के पास शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। स्कूटी रेलवे लाइन के पास खड़ी थी। शव पड़ा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.