पेट्रोल देने से मना किया तो डंडे और पथराव कर मशीन को तोड़ा
हापुड़, मई 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात बाइक सवार युवकों की बाइक में पेट्रोल डालने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों और पत्थरों से वार कर पेट्रोल पंप की मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। आरोपी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसकी किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना हापुड़ क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन के स्वामी ग्राम असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण सिंह त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनका किठौर रोड पर पेट्रोल पंप है। 13 मई की रात को करीब साढ़े बारह बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पंप पर आए और सेल्समैन पर पेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.