नई दिल्ली, मार्च 20 -- Petrol Price Hike: आखिर वही हुआ, जिसका डर था। युद्ध की आंच अब पेट्रोल पर पड़ गई है और उसकी कीमतों में आग लग गई है। एलपीजी की किल्लत तो पहले से ही जारी थी, आज एचपीसीएल ने पावर पेट्रोल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, "स्पीड" और "पावर" जैसे प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह दर, जो पहले 111.68 रुपये प्रति लीटर थी , अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकारियों ने इस कीमत वृद्धि का कारण वैश्विक कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल को बताया है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने तेल उत्पादन और सप्लाई चेन को बाधित किया है, खासकर ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के बाद। इसस...