बागपत, मई 24 -- जिले में वाहन ईंधन की बढ़ती कीमतें में थमने का नाम नहीं ले रहीं। 14 मई से अब तक तीन बार पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल आया है। लगातार बढ़ती इस महंगाई ने आम उपभोक्ताओं की जेब और घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। नौ दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में जो वृद्धि हुई है, उसने हर वर्ग को संकट में डाल दिया है। जिले के सभी 73 फिलिंग स्टेशनों पर नौ दिन के अंदर पेट्रोल चार रुपये 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया, जबकि डीजल पांच रुपये 03 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गया। डीजल के दामों में वृद्धि का सबसे गहरा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और व्यापार पर पड़ा है। किसानों को सिंचाई और जुताई के लिए ट्रैक्टर व पंपिंग सेट चलाना अब बेहद खर्चीला हो गया है। भाड़ा बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की बुकिंग घट रही है और मुनाफा मार्जिन खत्म हो गया है। आर्थिक विशेषज...