नई दिल्ली, जून 20 -- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़े घटनाक्रमों ने वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित किया है। ऐसे माहौल में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल बाजार में भारी अस्थिरता के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वास्तविक रूप से कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 पर 5 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश के सोनभद्...