गाजीपुर, जुलाई 28 -- गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष रंगजी कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को सरजू पांडेय पार्क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्रों की कम्पनियों को बेचने का आरोप लगाया। साथ ही पेट्रोल-डीजल पर अधिरोपित टैक्स को केन्द्र व राज्य सरकार कम करके सस्ता करने की मांग की। वहीं सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान करने और नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग की। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में सूर्यकान्त कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, अरूण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खाद की समस्या को लेकर जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Gonda News: सपाइयों ने प्र...