रुद्रपुर, मई 18 -- असद जावेद, खटीमा। खटीमा क्षेत्र में सोमवार को अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई रहे, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पेट्रोल और डीजल के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे। कहीं पेट्रोल उपलब्ध नहीं था तो कहीं डीजल खत्म हो चुका था। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, 17 मई को रविवार होने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई करने वाले वाहन समय पर नहीं पहुंच सके। इसके चलते ईंधन संकट गहरा गया। बताया गया कि पहले कंपनियों ने एडवांस में पेट्रोल-डीजल देने से मना कर दिया था और अब भुगतान के बाद भी समय पर टैंकर नहीं मिल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंपों पर नो पेट्रोल-डीजल की लटक रही तख्तियां स्थिति यह रही कि जो टैंकर पहुंचे, उनका ईंधन शाम तक खत्म हो गया। झनकट से लेकर खटीमा तक पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिल...