पेट्रोल-डीजल संकट पर ऑटो महासंघ की बैठक 24 को
रांची, मई 20 -- रांची। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ पेट्रोल और डीजल संकट को लेकर बैठक कर ऑटो चालकों के समक्ष आयी परेशानी को लेकर बैठक करेगा। यह बैठक 24 मई को ड्यूक मेंशन में होगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव व बरियातू मार्ग अध्यक्ष लालू सिंह ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी एवं पेट्रोल पंपों में इसकी अनुपलब्धता से ऑटो चालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उनकी समस्या को लेकर बैठक में चर्चा कर सही निर्णय लिया जाएगा। जरुरत पड़ने पर उनके समस्याओं के लिए आंदोलन भी की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.